तेलंगाना समिति की पहली बैठक संपन्न
नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। सरकार द्वारा तेलंगाना मसले पर न्यायमूर्ति बी.एन.कृष्णा के नेतृत्व में गठित समिति ने शनिवार को यहां अपनी पहली बैठक की और पृथक तेलंगाना के मुद्दे पर राजनीतिक पार्टियों और संगठनों को अपनी राय देने के लिए एक सार्वजनिक सूचना जारी करने का निर्णय लिया।
पूर्व गृह सचिव व पांच सदस्यीय समिति के सदस्य वी.के.दुग्गल ने आईएएनएस को बताया, "सरकार द्वारा सूचना जारी कर दिए जाने के बाद हम आंध्र प्रदेश जाएंगे और इन समूहों से मुलाकात करेंगे।"
बैठक में गृह मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को घोषित किए गए सात सूत्रीय कार्यक्षेत्र पर भी चर्चा की गई। इस मुद्दे को आगे बढ़ाने के लिए एक खाका तैयार करने पर भी चर्चा हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications