अफगानिस्तान में बम विस्फोट, 3 अमेरिकी सैनिकों की मौत
कंधार, 13 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिणी अफगानिस्तान में शनिवार को देशी बम फटने से तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई। आज ही के दिन अमेरिकी, ब्रिटिश और अफगान सैनिकों की अगुवाई में देशव्यापी कार्रवाई शुरू की गई।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार नाटो की अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ) ने एक बयान में सैनिकों के मौत की पुष्टि की है लेकिन यह भी कहा कि मारे गए सैनिक दक्षिणी हेलमंड सूबे में बड़े पैमाने पर 15,00 अमेरिकी सैनिकों की अगुवाई में चलाए जा रहे अभियान में शामिल नहीं थे।
प्रांतीय पुलिस प्रमुख सरदार मोहम्मद जजई ने बताया कि कंधार शहर में नाटो के काफिले पर भी एक आत्मघाती बम हमला किया गया। उन्होंने हालांकि इस विस्फोट में हुई क्षति का कोई ब्योरा नहीं दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications