नोएडा में कैशियर से 27 लाख रुपये लूटे
गाजियाबाद के डासना शहर स्थित अल नफीस फुड्स लिमिटेड के कैशियर नोएडा के सेक्टर 18 स्थित कार्पोरेशन बैंक से नकदी निकालकर एक वैन से लौट रहे थे कि सेक्टर 63 स्थित बिरला सॉफ्टवेयर लिमिटेड के नजदीक दो मोटरसाइकिल पर सवार चार बदमाशों ने बंदूक के बल पर गाड़ी रोक ली और कैशियर के हाथ से 27 लाख रुपये छीनकर फरार हो गए।
घटना के तत्काल बाद कैशियर ने कंपनी के प्रबंधक को फोन कर इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।
पुलिस महानिरीक्षक (मेरठ क्षेत्र) जावेद अख्तर ने बताया, "हमने मामला दर्ज कर लिया है। लुटेरों का पता लगाने के लिए टीम गठित की गई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications