भारत के साथ अर्थपूर्ण बातचीत चाहते हैं जरदारी
समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने भारत में पाकिस्तानी उच्चायुक्त शाहिद मलिक के साथ मुलाकात के दौरान जरदारी की ओर से दिए गए बयान का उल्लेख करते हुए कहा है कि पाकिस्तान भारत के साथ अर्थपूर्ण और परिणामदायक बातचीत चाहता है, साथ ही समग्र बातचीत को बहाल करना चाहता है।
शनिवार को जब मलिक ने भारत के साथ रिश्ते से संबंधित मामलों पर चर्चा करने के लिए जरदारी से मुलाकात की तो जरदारी ने कहा, "पाकिस्तान, भारत के साथ बातचीत के दौरान कश्मीर के प्रमुख मुद्दे को नजरअंदाज नहीं कर सकता। पूरे देश का और सरकार का इस मामले में एक स्पष्ट रुख है।"
सूत्रों ने कहा है कि जरदारी ने मलिक को निर्देश दिया है कि वह बातचीत को परिणामदायी बनाने पर ध्यान दें। जरदारी ने कहा है कि बातचीत के दौरान कश्मीर और पानी सहित सभी मुद्दों पर चर्चा किया जाना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications