राज्यसभा के लिए भाजपा ने बनाया प्रवीण नाइक को उम्मीदवार
गांधीनगर, 13 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुजरात से राज्यसभा की खाली हुई एक सीट के लिए वरिष्ठ नेता प्रवीण नाइक को अपना उम्मीदवार बनाया है। वह सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत आचार्य के निधन से दिसम्बर में यह सीट खाली हुई थी।
बहत्तर वर्षीय नाइक इंजीनियर हैं और जनसंघ के जमाने से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यदि इस पद के लिए उनका निर्वाचन हो जाता है तो वह 2011 तक इस पद पर बने रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications