राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के बारे में जानकारी नहीं : कांग्रेस
राष्ट्रीय सलाहकार परिषद का फिर से गठन किए जाने के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "हमें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।" उन्होंने कहा कि ऐसे सवालों का जवाब सरकार ही दे सकती है।
ज्ञात हो वर्ष 2008 में परिषद को भंग कर दिया गया था। सोनिया गांधी इसकी अध्यक्ष थीं और 2006 में उन्हें इस पद से इस्तीफा देना पड़ा था। यह लाभ के पद के दायरे में आता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications