कर्नाटक में श्रीराम सेना के बंद को मिला आंशिक समर्थन
कांग्रेस की युवा इकाई के एक कार्यकर्ता ने कथित रूप से गुरुवार को मुतालिक के चेहरे पर कालिख पोत दी थी। इस संगठन ने वेलेंटाइन डे पर विरोध दर्ज कराने के लिए कई जगहों पर बाधा पहुंचाने की योजना बनाई है।
पुलिस के अनुसार बंद के दौरान बेंगलुरु में दुकानें और औद्योगिक प्रतिष्ठान आम दिनों की तरह ही खुले रहे और सड़कों पर सरकारी और निजी वाहनों की आवाजाही सामान्य रही।
पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह ने संवाददाताओं का बताया कि सेना के कार्यकर्ताओं ने उडुप्पी, बेल्लारी, धारवाड और गदाग जिलों में दुकानों को बंद कराने के लिए पथराव किया। इन जिलों में लगभग 100 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने फोन पर बताया कि श्रीराम सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील उडुप्पी और दक्षिण कन्नड़ जिलों में बसों पर पथराव करने और करीब 10 बसों को नुकसान पहुंचाए जाने के बाद बस मालिकों ने बसों की आवाजाही रोक दी।
उन्होंने दक्षिण कन्नड़ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आस्कर फर्नांडिज के आवास पर पत्थर फेंके जाने से इंकार किया।
राज्य के मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा ने श्रीराम सेना द्वारा बंद के आह्वान की आलोचना करते हुए कहा,"बंद का आह्वन उन लोगों द्वारा किया गया है जो राज्य के विकास का विरोध कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications