चीन की आपत्ति को दरकिनार कर दलाई लामा से मिलेंगे ओबामा
वाशिंगटन, 13 फरवरी (आईएएनएस)। बीजिंग की मांग के आगे झुकने से इंकार करते हुए व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया है कि राष्ट्रपति बराक ओबामा अगले गुरुवार को तय कार्यक्रम के अनुसार तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मुलाकात करेंगे।
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता रॉबर्ट गिब्स को जब चीन की उस चेतावनी के बारे में याद दिलाया गया, जिसमें बीजिंग की ओर से कहा गया है कि इस मुलाकात से दोनों देशों के बीच पहले तनावपूर्ण रहे रिश्ते को और नुकसान पहुंचेगा, तो गिब्स ने संवाददाताओं को शुक्रवार को बताया, "मैं नहीं समझता कि उनकी प्रतिक्रिया इस मुलाकात को निरस्त करने के लिए है।"
गिब्स ने कहा, "यदि यह उनकी खास प्रतिक्रया है तो भी यह मुलाकात अपने तय कार्यक्रम के अनुसार अगले गुरुवार को होगी।"
गिब्स ने गुरुवार को घोषणा की थी कि ओबामा तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के साथ व्हाइट हाउस के मैप रूम में अगले सप्ताह बहुप्रतीक्षित मुलाकात करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications