ब्रूनई में 'वेलेंटाइन्स-डे' के प्रदर्शन पर प्रतिबंध
बंदर सेरी बेगावान (ब्रूनई), 13 फरवरी (आईएएनएस)। ब्रूनई में धार्मिक नेताओं द्वारा 'वेलेंटाइन-डे' को मुसलमानों के विरुद्ध बताए जाने के बाद हॉलीवुड की नई फिल्म 'वेलेंटाइन्स-डे' को सिनेमाघरो में दिखाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
समाचार एजेंसी डीपीए ने स्थानीय समाचार पत्र 'ब्रूनई टाइम्स' के हवाले से खबर दी है कि धार्मिक नेताओं का मानना है कि वेलेंटाइन-डे मनाने से अनेक तरह की स्वच्छंद गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है। सेंसर बोर्ड ने हॉलीवुड की मशहूर अदाकारा जुलिया राबर्ट्स की इस फिल्म को सिनेमाघरों से हटाने का निर्देश दिया है।
सिनेमाघर के एक कर्मचारी ने कहा कि हो सकता है कि फिल्म के 'समलैंगिक' संदर्भ के कारण इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाया गया हो।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications