राष्ट्रपति ने कृषि के पुनर्जागरण का आह्वान किया
पाटील ने यहां कहा, "जल और जमीन की सीमितता के बीच आधुनिक प्रौद्योगिकी के प्रभावी इस्तेमाल के जरिए पैदावार में बढ़ोतरी की जा सकती है। हमें ऐसे वैज्ञानिकों की आवश्यकता है, जो कृषि पुनर्जागरण के लिए काम करें।"
पाटील ने कहा, "खाद्य कीमतें बढ़ रही हैं। ऐसे हालात में हमें ऐसी कृषि रणनीति अपनाने की जरूरत है जो पैदावार को बढ़ा सके और आमदनी बढ़ा सके तथा ग्रामीण आबादी के लिए रोजगार का सृजन कर सके।"
पाटील दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) के 48वें दीक्षांत समारोह में बोल रही थीं।
पाटील ने कहा कि भारत ने 1960 से अब तक काफी कुछ हासिल किया है लेकिन देश को आत्मनिर्भर बनाने और लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए अभी भी इस दिशा में काम किए जाने की जरूरत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications