बांग्लादेश में 58 इस्लामी कार्यकर्ता गिरफ्तार (लीड-1)
जमात के कार्यकर्ताओं को सोमवार को राजशाही विश्वविद्यालय परिसर में हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार किया गया। सोमवार की हिंसा में 100 से अधिक छात्र घायल हुए थे और एक की मौत हो गई थी।
बांग्लादेशी समाचार पत्र 'स्टार ऑनलाइन' के अनुसार शुक्रवार रात तक पुलिस ने लगभग 200 छात्र नेताओं को गिरफ्तार किया था। शनिवार तड़के पुलिस ने 24 शिबिर कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था।
पश्चिमी बांग्लादेश स्थित राजशाही विश्वविद्यालय में शिबिर कार्यकताओं और सत्तारूढ़ बांग्लादेश छात्र लीग के बीच हिंसक झड़प हुई थी। शुक्रवार को ढाका में लीग के एक नेता की हत्या कर दी गई थी।
राजशाही विश्वविद्यालय में वर्ष 2001 से शिबिर के नेताओं का वर्चस्व है। लीग के नेता अब विश्वविद्यालय परिसर में अपनी धाक जमाना चाहते हैं।
राजधानी ढाका और चटगांव में शनिवार को शिबिर कार्यकताओं और पुलिस के बीच झड़पें भी हुईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications