इस्तीफा वापस लेने का प्रश्न ही नहीं : ललन सिंह
पटना में शनिवार को शरद यादव और सिंह के बीच दो घंटे तक वार्ता हुई। वार्ता के बाद सिंह ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, "इस्तीफा वापस लेने का प्रश्न ही नहीं उठता।" उन्होंने दोहराया कि वह पार्टी में बतौर कार्यकर्ता काम करते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी की रीढ़ उसके कार्यकर्ता होते हैं और जद (यू) में उन्हें ही सम्मान नहीं मिल रहा है। सिंह ने कहा कि नेतृत्व के सामने उन्होंने यही प्रश्न उठाए हैं।
जद (यू) के सूत्रों का कहना है कि यादव पार्टी में चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए ही पटना आए हैं। हालांकि पटना पहुंचने के बाद शुक्रवार को यादव ने कहा था कि पार्टी में कोई समस्या नहीं है और अगर है भी तो उसे दूर कर लिया जायेगा। उन्होंने ललन सिंह प्रकरण पर कहा कि पूर्व में भी उन्होंने अध्यक्ष बनने में असमर्थता जताई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications