शिमला में बंद का व्यापक असर (लीड-2)

शिमला में हिंदू संगठनों ने शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बंद का आह्वान किया था। पुलिस के अनुसार बंद शांतिपूर्ण रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शिमला में बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर प्रदर्शन किया और जबरन दुकानों को बंद करवाया। सड़कों पर लोगों ने प्रदर्शन भी किया।

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया। शिमला के पुलिस अधीक्षक आर.एम. शर्मा ने आईएएनएस से कहा कि यहां स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि शिमला में 200 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।

शिमला में शुक्रवार को भी हिंसक प्रदर्शन हुए थे। पुलिस के अनुसार शनिवार को स्थिति सामान्य है और कहीं से भी हिंसक प्रदर्शनों की खबर नहीं है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।

नेरवा गांव में शुक्रवार को लगभग 4,000 लोगों ने प्रदर्शन किया था। शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों ने दो धार्मिक स्थलों में तोड़फोड़ भी की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+