पंजाब, हरियाणा में बारिश के आसार
चण्डीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो औसत से पांच डिग्री कम है।
पंजाब के अमृतसर में तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। पटियाला और लुधियाना में तापमान क्रमश: 8.7 डिग्री सेल्सियस और 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "इन क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोब की वजह से अगले दो-तीन दिनों में हल्की बारिश हो सकती है। दिन और रात के तापमान पहले से ही सामान्य से नीचे है। बारिश होने के बाद तापमान में और गिरावट आ सकती है।"
हरियाणा के अंबाला, हिसार और करनाल में तापमान क्रमश: 9.3 डिग्री सेल्सियस , 11.8 डिग्री सेल्सियस और 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications