नववर्ष पर चीन का आर्थिक वृद्धि बरकरार रखने का वादा
बीजिंग, 13 फरवरी (आईएएनएस)। देश के आर्थिक विकास को बरकरार रखने और बेहतर जीवनस्तर के वादे के साथ चीन की जनता रविवार से आरंभ होने जा रहे परंपरागत नववर्ष का उत्सव मना रही है।
देश के चंद्र कैलेंडर के अनुसार पखवाड़े भर चलने वाले वसंत मौसम के साथ शुरू हो रहे नववर्ष के अवसर पर चीन के नेताओं ने लोगों को बधाई दी।
प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ ने कहा, "लोगों के जीवन से जुड़ी समस्याओं को हल करने, नए रोजगार पैदा करने और ग्रामीण तथा शहरी इलाकों में आय बढ़ाने के लिए नववर्ष में हम कड़ा प्रयास करेंगे।"
चीन में यह नववर्ष बाघ वर्ष माना जा रहा है। राष्ट्रपति हू जिंताओ ने 'बाघ वर्ष' की शुरूआत के अवसर पर शुक्रवार को आयोजित एक समारोह की अध्यक्षता की। इस समारोह में 4,000 से अधिक लोग शामिल हुए।
हू ने चीन की जनता और विदेशी में रहने वाले चीनी लोगों को नववर्ष की बधाई दी।
उन्होंने कहा कि सभी कार्यो का उद्देश्य लोगों के जीवन को अधिक खुशहाल और गरिमापूर्ण बनाना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications