व्यालार रवि की हालत में सुधार
चेन्नई, 13 फरवरी (आईएएनएस)। लाइबेरिया में पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में घायल हुए प्रवासी भारतीय मामलों के केंद्रीय मंत्री व्यालार रवि की हालत में सुधार हो रहा है।
दुर्घटना के बाद स्वदेश लौटे रवि को मद्रास मेडिकल मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रवि के अतिरिक्त निजी सचिव वी. एन. अजयन ने आईएएनएस से कहा, "रवि का उपचार चल रहा है। उनकी फिजियोथेरेपी की जा रही है। उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।"
उन्होंने कहा, "उन्हें प्रतिदिन थोड़ा-थोड़ा चलने की सलाह दी गई है। उम्मीद है कि एक सप्ताह बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।"
ज्ञात हो कि लाइबेरिया के आधिकारिक दौरे पर गए रवि गत सप्ताह उसकी राजधानी मोनरोविया में एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications