किशोर की हत्या मामले में बीएसएफ अधिकारी निलंबित (लीड-1)
सूत्रों के अनुसार बीएसएफ के 68 बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) आर.के.बिर्दी को निलंबित कर दिया गया है। बिर्दी के निलंबन पर फैसला गिरफ्तार बीएसएफ जवान लखविंदर कुमार के उस बयान के बाद किया गया, जिसमें कुमार ने कहा था कि उसने अपने वरिष्ठ अधिकारी के आदेश के बाद तीन गोलियां चलाई थी, जिनमें से एक जाहिद फारुक शेख के सीने में लगी थी।
निशात इलाके में पांच फरवरी को जाहिद फारुक शेख नाम के किशोर की गोली लगने मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में बुधवार को बीएसएफ जवान कुमार को गिरफ्तार किया था। बीएसएफ ने कुमार को निलंबित कर दिया है।
सूत्रों के अनुसार कुमार ने कहा कि उसके पास गोली चलाने के अलावा कोई विकल्प नहीं था क्योंकि सीओ ने उसे गोली चलाने का आदेश दिया था। जाहिद के पिता ने इससे पहले कहा था कि बीएसएफ के सीओ ने जवान से राइफल छीन कर उनके पुत्र पर गोली चलाई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications