हमवतनों की हत्या के आरोपी भारतीय पर होगी कार्रवाई
ऑस्ट्रेलियाई समाचार एजेंसी 'एएपी' के अनुसार शुक्रवार को 19 और 20 साल के दो छात्रों की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक से पूछताछ की। पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि पैसे को लेकर हुई कहासुनी के कारण यह घटना हुई। ये पूर्वी पर्थ में मोर्ले में किराए पर एकसाथ रहते थे।
जांच अधिकारी डेविड ब्रायसन ने बताया कि बुरी तरह घायल 20 साल का युवक शुक्रवार सुबह करीब चार बजे मोर्ले के सेंट जॉन एंबुलेंस डिपो पहुंचा। उसने बताया कि दूसरा घायल युवक पास की गली में पड़ा हुआ है।
ब्रायसन के मुताबिक इस युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक का शव मोर्ले की क्रीमिया गली से बरामद किया गया। अनुमान है कि ये दोनों अपने कई दोस्तों के साथ यहां रहते थे।
दोनों मृतक छात्रों के पास आस्ट्रेलिया का छात्र वीजा था जबकि आरोपी छात्र के पास अंतर्राष्ट्रीय छात्र वीजा है।
पुलिस के मुताबिक, भारत में मृतकों के परिजनों को सूचना दिए बिना इनकी पहचान का खुलासा नहीं किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications