उड़ीसा में शुरू हुआ पहला सामुदायिक रेडियो स्टेशन
गैर सरकारी संगठन 'यंग इंडिया' ने कोणार्क स्थित सूर्य मंदिर के नजदीक 'रेडियो नमस्कार' नाम से इसे आरंभ किया।
यंग इंडिया के अध्यक्ष एन. ए. साहा अंसारी ने शनिवार को आईएनएस से बताया, "स्थानीय समुदाय के लोगों की आकांक्षाओं, चिंताओं और संचार की जरूरतों को मद्देनजर रखते हुए हम उन्हें एक माध्यम प्रदान कर रहे हैं। वैसे मुख्यधारा के मीडिया ने तो इन्हें अनदेखा ही कर दिया है।"
अंसारी ने बताया कि 'रेडियो नमस्कार' से मुख्यत: उड़िया में कार्यक्रमों का प्रसाारण शुक्रवार को ही शुरू हो गया था। इन कार्यक्रमों में खासतौर पर चार क्षेत्रों जैसे स्थानीय प्रशासन, महिलाओं की समस्याएं, खाद्य सुरक्षा, और युवाओं से जुड़े मसले शामिल हैं।
रेडियो कार्यक्रम की कार्यकारी सबिता कर ने कहा, "हम स्थानीय समुदाय से जुड़े मसलों पर कार्यक्रम पेश कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications