किशोर की हत्या के मामले में बीएसएफ अधिकारी से पूछताछ होगी
एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि बीएसएफ के 68 बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) आर.के.बिर्दी से एक-दो दिनों में पूछताछ की जा सकती है। किशोर की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए जवान ने कहा है कि उसने अपने वरिष्ठ अधिकारी के आदेश पर गोली चलाई थी।
निशात इलाके में पांच फरवरी को जाहिद फारुक शेख नाम के किशोर की गोली लगने मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में बुधवार को बीएसएफ के जवान लखविंदर कुमार को गिरफ्तार किया था। बीएसएफ ने कुमार को निलंबित कर दिया है।
उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान कुमार ने बताया कि अपने वरिष्ठ अधिकारी के आदेश पर ही उसने तीन गोलियां चलाई थी, जिनमें से एक जाहिद के सीने में लगी थी।
सूत्रों के अनुसार कुमार ने कहा कि उसके पास गोली चलाने के अलावा कोई विकल्प नहीं था क्योंकि सीओ ने उसे गोली चलाने का आदेश दिया था। जाहिद के पिता ने इससे पहले कहा था कि बीएसएफ के सीओ ने जवान से राइफल छीन कर उनके पुत्र पर गोली चलाई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications