सम्मोहन से बच्चों में सांस की तकलीफ हो सकती है दूर
शोध में खुलासा हुआ है कि सम्मोहन विधि का सही इस्तेमाल कर बीमारियों का आसानी से इलाज किया जा सकता है और इससे मन और शरीर का सही सामंजस्य स्थापित किया जा सकता है।
न्यूयार्क स्थित 'सनी अपस्टेट चिकित्सा विश्वविद्यालय' में बाल चिकित्सा के प्रोफेसर रान डी. अन्बर ने मनोवैज्ञानिक तौर पर सांस की बीमारी से परेशान बच्चों के सम्मोहन से इलाज करने का विकल्प बताया है।
अन्बर ने बताया है कि सांस की तकलीफ, खांसी, छींकने और फेंफड़े संबंधी बीमारियों के इलाज में सम्मोहन को पूरक चिकित्सा के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
सम्मोहन से सांस की तकलीफें, दमा और सिस्टिक फाइब्रोसिस जैसी बीमारियों के असर को भी कम किया जा सकता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications