बांग्लादेश में संसद की कार्यवाही के लिए विशेष चैनल
ढाका, 13 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश की संसद 'जातीय संसद' की कार्यवाही के प्रसारण के लिए जल्द ही उसका अपना एक विशेष टेलीविजन चैनल होगा। इसके साथ ही बांग्लादेश का नाम भारत और अन्य लोकतांत्रिक देशों की श्रेणी में जुड़ जाएगा जहां की संसद की कार्यवाही के प्रसारण के लिए विशेष टेलीविजन चैनल हैं।
समाचार पत्र 'न्यू एज' के मुताबिक इस आशय के प्रस्ताव पर लाए गए गैर सरकारी विधेयक को सरकार ने स्वीकार कर लिया। जब इस विधेयक को संसद में लाया गया तो सत्ताधारी आवामी लीग के सभी सांसदों ने इसपर अपनी हामी भरी जबकि विपक्षी दलों से इसका बहिष्कार किया।
सरकार की ओर से इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए सूचना मंत्री अबुल कलाम आजाद ने कहा, "विशेष टेलीविजन चैनल आरंभ करने की दिशा में सरकार सभी आवश्यक कदम उठाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications