अमेरिका में स्वाइन फ्लू से 17 हजार मौतें

वाशिंगटन, 13 फरवरी (आईएएनएस)। स्वाइन फ्लू की चपेट में अब तक अमेरिका में पांच करोड़ 70 लाख से ज्यादा लोग आ चुके हैं और 17 हजार से ज्यादा की मौत हो चुकी है।

अटलांटा के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने 30 जनवरी तक हालांकि स्वाइन फ्लू से 2,498 मौतों की ही पुष्टि की है, लेकिन एजेंसी का अनुमान है कि इस विषाणु से 8,330 से 17,160 लोग मारे गए।

सीडीसी के अनुमान के अनुसार, 18 से 64 साल के आयु वर्ग में 6,390 से 13,170 लोग मारे गए, जबकि 17 साल तक के 880 से 1810 बच्चों की मौत हुई।

सीडीसी के अनुसार, सामान्य मौसमी फ्लू से अमेरिका में 36 हजार लोगों की मौत हुई।

नए आंकड़े इस महामारी के फैलाव के जारी रहने की ओर इशारा करते हैं, लेकिन यह भी स्पष्ट होता है कि पिछले अक्टूबर से बीमारी के संचरण में कमी आई है। सीडीसी के पिछले अनुमान में कहा गया था कि मध्य दिसंबर तक 5.5 करोड़ अमेरिकी बीमार थे, दो लाख 46 हजार अस्पताल में भर्ती थे और 11 हजार 100 की मौत हो चुकी थी।

हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने इंफ्लुएंजा महामारी के खत्म होने की घोषणा कर दी है। नए चरण में बीमारी के बढ़ने की संभावना नहीं है क्योंकि अमेरिका में एच1एन1 से बचाव के लिए अमेरिका में करीब सात करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+