सिंगापुर के प्रधानमंत्री का दंपतियों से अधिक बच्चे पैदा करने आग्रह
सिंगापुर, 13 फरवरी (आईएएनएस)। सिंगापुर में जन्म दर के वर्ष 2009 में गिरकर न्यूनतम स्तर पर पहुंचने के कारण प्रधानमंत्री ली सिएन लूंग ने शनिवार को दंपतियों से अधिक बच्चे पैदा करने का आग्रह किया।
रविवार से शुरू होने वाले चीनी नववर्ष के लिए एक संदेश पर ली ने कहा, "सभी प्रयासों के बावजूद हम कम बच्चे पैदा कर रहे हैं। पिछले वर्ष हमने करीब 10,000 बच्चे कम पैदा किए।"
सिंगापुर की आबादी 49 लाख है और वर्ष 2008 में महिलाओं की प्रजनन दर का अनुपात वहां 1.28 बच्चे था। वर्ष 2009 में यह गिरकर 1.23 बच्चे प्रति महिला रह गया। जनसंख्या के स्तर को कायम रखने के लिए महिलाओं में प्रजनन दर 2.1 बच्चे होना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि सिंगापुर के चीनी समुदाय में प्रजनन स्तर और भी कम होकर पिछले वर्ष 1.09 हो गई। उन्होंने इस नववर्ष में बच्चों के जन्म को लेकर चीनी समुदाय में व्याप्त संदेहों को दूर करने का आग्रह किया।
ली ने कहा कि सिंगापुर की अर्थव्यवस्था निर्णायक बिंदु पर पहुंच गई और देश में विदेशी कामगारों के आयात को जारी नहीं रखा जा सकता क्योंकि जगह की कमी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications