सेल ने राउरकेला में पाइप कोटिंग संयंत्र शुरू किया

भुवनेश्वर, 13 फरवरी (आईएएनएस)। सार्वजनिक क्षेत्र के स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने कोटेड पाइप के बाजार को ध्यान में रखकर एक पाइप कोटिंग संयंत्र शुरू किया है।

सेल के अध्यक्ष एस.के.रूंगटा ने शुक्रवार को संयंत्र का उद्घाटन किया।

इटली की पाइप कोटिंग कंपनी सोकोथर्म एसपीए के सहयोग से 68 करोड़ रुपये के निवेश से बना यह सेल का पहला कोटिंग संयंत्र हैं।

राउरकेला इस्पात संयंत्र के उप महाप्रबंधक (जनसंपर्क) रहमान खान ने कहा कि यह इकाई यूरोप के प्रदूषण नियंत्रण मानकों के अनुरूप है।

क्षरण, यांत्रिक घर्षण और खरोंचों से बचाव के लिए पाइप की कोटिंग होती है। नए संयंत्र की क्षमता प्रति वर्ष 60,000 टन पाइपों की कोटिंग करने की है।

जर्मनी के सहयोग से स्थापित सार्वजनिक क्षेत्र के पहले पूर्ण इस्पात संयंत्रों में एक राउरकेला की उत्पादन क्षमता पहले 10 लाख टन वार्षिक थी। बाद में इसकी क्षमता बढ़ाकर 18 लाख टन वार्षिक कर दी गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+