शिमला में बंद के कारण जनजीवन प्रभावित (लीड-1)
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शिमला में बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर प्रदर्शन किया और जबरन दुकानों को बंद करवाया।
शिमला के पुलिस अधीक्षक आर.एम. शर्मा ने आईएएनएस से कहा कि यहां स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा, "शिमला में हमने 200 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। किसी को भी कानून तोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।"
शिमला में शुक्रवार को भी हिंसक प्रदर्शन हुए थे। पुलिस के अनुसार शनिवार को स्थिति सामान्य है और कहीं से भी हिंसक प्रदर्शनों की खबर नहीं है।
नेरवा गांव में शुक्रवार को लगभग 4,000 लोगों ने प्रदर्शन किया था। शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों ने दो धार्मिक स्थलों में तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications