ईरान ने ख़ुद को परमाणु राष्ट्र घोषित किया

Mahmoud Ahmadinejad
तेहरान। दुनिया भर से आ रहे तमाम दबावों के बाद भी आखिर कार ईरान ने खुद को परमाणु राष्‍ट्र घोषित कर दिया। ईरान के राष्‍ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने इस्लामी क्रांति की 31वीं सालगिरह पर यह घोषणा खुद की।

अहमदीनेजाद ने तेहरान में कहा कि नातांज़ के परमाणु रिएक्टर में यूरेनियम का संवर्धन 20 प्रतिशत तक हो चुका है। वैज्ञानिक अब परमाणु हथियार में इस्तेमाल किए जाने वाले यूरेनियम बनाने के क़रीब हैं।

अमेरिका ने दावा खारिज किया

इस्लामी क्रांति की 31वीं सालगिरह पर ईरान में कई विरोधी प्रदर्शन भी हुए। हालांकि प्रदर्शनों में लोगों की सख्‍या काफी कम थी। कुछ स्‍थानों पर उग्र प्रदर्शन भी हुए जहां पुलिस और सरकारी बासिज मिलिशिया को आंसू गैस का प्रयोग करना पड़ा और लाठीचार्ज भी।

उधर अमेरिका में व्‍हाइट हाउस ने ईरान के परमाणु राष्‍ट्र होने के दावे खारिज कर दिए। अमेरिका का कहना है क‍ि इन दावों के पीछे महज राजनीति है, न कि ईरान वैज्ञानिक रूप से इतना सशक्‍त हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+