राजमार्ग बिलबोर्ड पर प्रधानमंत्री की तस्वीर को मंजूरी नहीं दी: पीएमओ
नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने देश भर के राजमार्गो पर लगे बिलबोर्ड्स(सूचनापट्टों) पर मनमोहन सिंह की तस्वीर लगाने की इजाजत दिए जाने से इंकार किया है।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआई) ने देश भर में ऐसे लगभग 1,500 बिलबोर्ड स्थापित करने का फैसला किया था जिन पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तस्वीर लगी होगी। ये बिलबोर्ड हर 25 किलोमीटर पर लगाने का फैसला हुआ था।
कांग्रेस अध्यक्ष पहले ही एनएचएआई से कह चुकी हैं वह उनकी तस्वीर इस्तेमाल न करे। पीएमओ ने भी कैबिनेट सचिव से कहा है कि वह सभी मंत्रालयों से कह दें कि बिना इजाजत वे प्रधानमंत्री की तस्वीर का इस्तेमाल न करें।
सूचना अधिकार कार्यकता सुभाष चंद्र अग्रवाल ने एक आवेदन दायर कर पीएमओ से यह जवाब मांगा था कि एनएचएआई ने प्रधानमंत्री की तस्वीर लगाने के लिए उससे इजाजत ली थी या नहीं।
इसके जवाब में पीएमओ ने कहा, "कैबिनेट सचिव से कहा गया है कि वे सभी मंत्रालयों को इस बात का दिशा-निर्देश जारी करें कि प्रधानमंत्री कार्यालय की इजाजत के बाद ही मनमोहन सिंह की तस्वीर का इस्तेमाल होना चाहिए।"
उधर, अग्रवाल ने आईएएनएस से कहा, "केंद्र सरकार को सत्ताधारी नेताओं सहित सभी जीवित राजनीतिज्ञों की तस्वीरों के इस्तेमाल पर तत्काल रोक लगानी चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications