वॉक्सवैगन ने ब्राजील से 2 लाख कारें वापस लीं
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक कंपनी ने बुधवार को कहा कि प्रभावित इकाई के वाहनों के पिछले पहिए के बीयरिंग में संभवत: पर्याप्त ग्रीस नहीं है। इसकी वजह से कई बार कुछ मामलों में चलते वक्त पहिया गाड़ी से अलग हो सकता है।
इस दिक्कत को दूर करने के लिए कंपनी ने ग्राहकों से कोई कीमत लिए बगैर इन गाड़ियों का निरीक्षण, ग्रीस लगाने और जरूरत पड़ने पर बीयरिंग बदलने का काम भी किया जाएगा। 'गोल' ब्राजील में सर्वाधिक बिकने वाली गाड़ियों में से है।
'गोल' और उसके सेडान मॉडल 'वॉयेज' का डिजाइन ब्राजील में ही तैयार किया गया है, लिहाजा कंपनी ने खराबी दूर करने के लिए भी इन गाड़ियों को ब्राजील और अन्य लातिन अमेरिकी देशों में स्थित अपनी फेक्टिरियों में ही भेजने का फैसला किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications