तेलंगाना समिति के कार्यक्षेत्र की घोषणा

समिति के निम्नलिखित कार्यक्षेत्र हैं-

1. पृथक तेलंगाना की मांग की जांच करना साथ ही संयुक्त आंध्र प्रदेश की मांग पर भी ध्यान देना।

2. राज्य के गठन के बाद विकास की समीक्षा करना और विभिन्न क्षेत्र में विकास के प्रभाव को देखना।

3. हाल में हुए बदलाव का समाज के विभिन्न तबकों मसलन महिलाओं, बच्चों छात्रों, अल्पसंख्यकों, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों पर पड़ने वाले प्रभावों अध्ययन करना।

4. राज्य की मौजूदा समस्या के समाधान के लिए समाज के सभी तबकों के लोगों से खासकर राजनीतिक दलों और अन्य संगठनों से संपर्क करना।

5. समस्या के समाधान की रूपरेखा तैयार करना।

6. समाज के लोगों, उद्योग, व्यापार यूनियन, वाणिज्य संगठन, किसान, महिला और छात्र संगठनों से संपर्क स्थापित करना।

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि समिति 31 दिसंबर तक अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। केंद्र ने महीने के शुरुआत में समिति की घोषणा की थी।

समिति की घोषणा के थोड़े ही समय बाद तेलंगाना संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) ने कहा था कि वह समिति के कार्यक्षेत्र की घोषणा किए जाने के बाद ही प्रतिक्रिया देगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+