चीन ओबामा-दलाई लामा की मुलाकात के खिलाफ
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मा झाओक्सू ने शुक्रवार को कहा, "चीन औपचारिक रूप से दलाई लामा की अमेरिका यात्रा और अमेरिकी नेताओं से उनकी मुलाकात का विरोध करेगा।"
मा ने कहा, "हम अमेरिकी सरकार से आग्रह करते हैं कि वह तिब्बत से जुड़े मुद्दों की उच्च संवेदनशीलता को समझे और तिब्बत को चीन के हिस्से के रूप में मान्यता देने की अपनी प्रतिबद्धता का सम्मान करे।"
इससे पहले गुरुवार को अमेरिकी सरकार ने ऐलान किया कि राष्ट्रपति ओबामा आगामी 18 फरवरी को तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से व्हाइट हाउस में मुलाकात करेंगे।
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता रॉबर्ट गिब्स ने गुरुवार को कहा, "दलाई लामा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित एक धार्मिक नेता और तिब्बती अधिकारों के प्रवक्ता हैं। राष्ट्रपति उनके साथ रचनात्मक बातचीत को लेकर उत्सुक हैं।"
बीते साल ओबामा ने अपने दौर से ठीक पहले दलाई लामा से मिलने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया था। गिब्स से इस बात से इंकार किया कि इस मुलाकात से अमेरिका-चीन संबंधों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications