फ्रिज्बी के खोजकर्ता का 90 वर्ष की अवस्था में निधन
सान फ्रांसिस्को, 12 फरवरी (आईएएनएस)। फ्रिज्बी के आविष्कारकर्ता वाल्टर फ्रेडरिक मोरिसन का उटाह के साल्ट लेक सिटी में 90 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार स्थानीय टीवी केंद्र केएसएल ने खबर दी है कि मोरिसन का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को निधन हो गया। वह फेफड़े के कैंसर से पीड़ित थे।
मोरिसन ने 1948 में फ्लाइन-सॉसर के रूप में डिस्क के विपणन का काम शुरू किया था। दस वर्ष बाद मोरिसन ने पहले मनोरंजन के लिए चारों ओर टिन उछालने शुरू किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications