आतंकवाद से लड़ने में मददगार होगा भारत-पाक संवाद : अमेरिका

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता फिलिप जे. क्राउले ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा, "हमने भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत को हमेशा प्रोत्साहित किया है। इस बारें कोई भी फैसला दोनों देशों को स्वयं लेना है।"

उन्होंने कहा, "भारत और पाकिस्तान के साथ विभिन्न चर्चाओं के दौरान हमने उन्हें उसी तरह परस्पर बातचीत शुरू करने के लिए उत्साहित किया है जैसे पूर्व में कई बार बाचतीत हुई है।"

अमेरिका के लिए दोनों देशों के संबंधों में सुधार के महत्व के बारे में पूछ गए एक सवाल पर क्राउले ने कहा, "ये दोनों महत्वपूर्ण देश हैं। वे पड़ोसी है। दोनों के कई हित आपस में जुड़े हैं। आतंकवाद से लड़ना इनमें से एक है।"

उल्लेखनीय है कि भारत ने सचिव स्तर की वार्ता का प्रस्ताव रखा है। इसके साथ ही भारत ने स्पष्ट किया है कि वह आतंकवादी ढांचे को खत्म करने के लिए पाकिस्तान द्वारा उठाए गए कदमों से पूरी तरह संतुष्ट नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+