दिल्ली में धुंध, मामूली बूंदाबांदी के आसार
नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में शुक्रवार सुबह धुंध छाई रही, जिसके दोपहर तक छंटने के आसार हैं तथा दिल्ली में मामूली बूंदाबांदी भी हो सकती है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "दिल्ली में शुक्रवार को धुंध छाई रहेगी और इसके दोपहर तक ही छंटने के आसार हैं। यहां मालूमी बारिश भी हो सकती है।"
शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से एक डिग्री ज्यादा है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं।
इस हफ्ते राजधानी में अब तक 14.8 मिलीमीटर बारिश हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications