शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़
भोपाल, 12 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में प्रमुख ज्योतिर्लिगों में से एक उज्जैन के महाकालेश्वर सहित अन्य शिवालयों में महाशिवरात्रि के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना हुई। मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही और हर किसी ने शिवजी की पूजा कर अपने मंगल जीवन की कामना की।
महाशिवरात्रि के अवसर पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है, इसीलिए देश भर से भक्त यहां पहुंचे। महाशिवरत्रि पर शिवलिंग का विशेष श्रृंगार किया गया। यहां सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा और हर कोई बम-बम भोले के जयकारों के साथ पूजा-अर्चना कर रहा था।
इसी तरह खजुराहो के कंदरिया महादेव के मंदिर मे भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। यहां सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। प्रदेश के विभिन्न मंदिरों में जहां पूजा-अर्चना का दौर चला, वहीं विभिन्न नदियों बेतवा, नर्मदा और क्षिप्रा के तट पर स्नान करने वालों की भीड़ लगी रही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications