बिल क्लिंटन को 2 स्टेंट लगाए गए (लीड-2)
समाचार एजेंसी डीपीए ने स्थानीय मीडिया के हवाले से खबर दी है कि सीने में दर्द की शिकायत के बाद क्लिंटन को न्यूयार्क प्रेसबिटेरियन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ।
क्लिंटन के सलाहकार डगलस बैंड ने एक बयान में कहा है कि उनकी ह्दय की धमनी में दो स्टेंट लगाए गए हैं और अब उनकी हालत में सुधार है। उनकी सितम्बर, 2004 में बाईपास सर्जरी भी हो चुकी है।
खबरों में कहा गया है कि 63 वर्षीय क्लिंटन की पुत्री चेल्सी उनके साथ हैं जबकि पत्नी हिलेरी क्लिंटन वाशिंगटन से न्यूयार्क रवाना हो चुकी हैं, हालांकि अमेरिकी विदेश विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है। हिलेरी शुक्रवार को मध्य एशिया के दौरे पर जाने वाली हैं।
राष्ट्रपति पद से वर्ष 2001 में हट जाने के बावजूद एक जानी-मानी हस्ती बने रहे हैं। हाल ही में हैती के विनाशकारी भूकंप के बाद वहां राहत कार्य की देखरेख के लिए क्लिंटन को संयुक्त राष्ट्र का विशेष दूत नियुक्त किया गया था।
बैंड ने कहा कि क्लिंटन ठीक हैं और वह अपने फाउंडेशन तथा हैती राहत कार्यो में योगदान देना जारी रखेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications