शिवरात्रि के मौके पर कुंभ मेले में श्रद्धालुओं की भीड़
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिवरात्रि के दिन ही भगवान शंकर और पार्वती की शादी हुई थी। शुक्रवार को कुंभ मेले का पहला शाही स्नान भी है।
पहला शाही स्नान सुबह 11 बजे के बाद शुरू होगा। प्रशासन ने इसके लिए सुरक्षा के भारी इंतजाम किए हैं। शाही स्नान के दौरान विभिन्न अखाड़ों के साधु गंगा के घाटों पर जुलूस निकालेंगे और बाद में गंगा में डुबकी लगाएंगे।
मेला के अधिकारियों के अनुसार 13 अखाड़ों में से सात शाही स्नान में हिस्सा लेंगे। मेला प्रभारी अधिकारी आनंद वर्धन ने आईएएनएस से कहा कि गुरुवार मध्यरात्रि के बाद से श्रद्धालुओं गंगा में डुबकी लगानी शुरू कर दी थी।
वर्धन ने कहा कि शाही स्नान के मद्देनजर श्रद्धालुओं को सुबह आठ बजे तक ही स्नान की अनुमति दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications