म्यांमार में इस साल होगा चुनाव
यंगून, 12 फरवरी (आईएएनएस)। म्यांमार के सैन्य शासक, सीनियर जनरल थान श्वे ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की है कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से पूर्व में किए गए वादों का सम्मान करते हुए उनकी सरकार इस वर्ष देश में चुनाव कराएगी।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यंगून से 350 किलोमीटर दूर उत्तर में स्थित सैन्य राजधानी नायपीताव में संघ दिवस की 63वीं वर्षगांठ के अवसर पर श्वे ने कहा, "इसी वर्ष सात चरणों में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होंगे।"
सैन्य सरकार का यह कदम लोकतंत्र की बहाली की दिशा में एक कदम माना जा रहा है।
गौरतलब है कि वर्ष 1947 में एक स्वतंत्र बर्मा गणराज्य की स्थापना के लिए म्यांमार के विभिन्न जातीय समूहों और गुटों ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किया था। इसी दिन की स्मृति में बर्मा संघ दिवस मनाया जाता है।
ब्रिटिश उपनिवेशी शासन के 100 साल बाद वर्ष 1948 में आजाद होने के बाद से बर्मा म्यांमार के रूप में जाना जाता है।
यंगून की विपक्षी पार्टी, नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) ने चुनावी अवसर का लाभ उठाने के लिए सभी राजनीतिक कैदियों को रिहाई की फिर से मांग कर दी है। इसमें नोबेल पुरस्कार विजेता आंग सान सू की भी शामिल हैं।
पिछले 14 साल से सू की नजरबंद हैं। सू की वर्ष 2010 में होने वाले चुनावों में हिस्सा न ले पाएं इसकी वजह से उनकी सजा पिछले वर्ष मई महीने में 18 महीन के लिए और बढ़ा दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications