बिहार में ग्रामीण सड़कों के लिए 80 करोड़ रुपये जारी
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) में सृजित विशेष खिड़की के माध्यम से यह राशि अनुदान सहायता के रूप में एनएचपीसी, इरकान इंटरनेशनल लिमिटेड और एनपीसीसी को दी जा रही है। ये एजेंसियां राज्य में पीएमजीएसवाई के अधीन हाथ में लिए गए कार्यों के लिए कार्यान्वयन एजेंसी है। एनएचपीसी के लिए 40 करोड़ रुपये, इरकान इंटरनेशनल लिमिटेड के लिए 30 करोड़ रुपये और एनपीसीसी के लिए 10 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
पीएमजीएसवाई एक शत-प्रतिशत केन्द्र प्रायोजित योजना है। इसका उद्देश्य देश के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सम्पर्क उपलब्ध कराना है। इसके अधीन देश में 500 या अधिक जनसंख्या वाली बस्तियों में सभी मौसमों के लिए कारगर सड़क सम्पर्क कायम करने पर जोर दिया जाता है, जबकि पहाड़ी राज्यों, जनजातीय क्षेत्रों में जनसंख्या की न्यूनतम सीमा 250 रखी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications