दलाई लामा से 18 फरवरी को मिलेंगे ओबामा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार व्हाइट हाउस के प्रवक्ता रॉबर्ट गिब्स ने गुरुवार को कहा, "दलाई लामा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित एक धार्मिक नेता और तिब्बती अधिकारों के प्रवक्ता हैं। राष्ट्रपति उनके साथ रचनात्मक बातचीत को लेकर उत्सुक हैं।"
बीते साल ओबामा ने अपने दौर से ठीक पहले दलाई लामा से मिलने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया था। गिब्स से इस बात से इंकार किया कि इस मुलाकात से अमेरिका-चीन संबंधों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications