ब्रिटिश फैशन डिजाइनर मैकक्वीन का निधन
स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार मैकक्वीन के प्रवक्ता ने बताया, "मैकक्वीन गुरुवार सुबह लंदन के ग्रीन स्ट्रीट इलाके में स्थित अपने घर में मृत पाए गए।"
प्रवक्ता ने कहा, "हम दुखी हैं। उनके परिवार और दोस्तों की संवेदना का सम्मान करते हुए हम इसके आगे कोई बयान जारी नहीं करेंगे।"
मैकक्वीन ने रिहाना और लेडी गागा जैसी हस्तियों के कपड़े डिजाइन किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications