सीने में दर्द के बाद क्लिंटन अस्पताल में दाखिल (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए ने स्थानीय मीडिया के हवाले से खबर दी है कि सीने में दर्द की शिकायत के बाद क्लिंटन को न्यूयार्क प्रेसबिटेरियन अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
क्लिंटन के सलाहकार डगलस बैंड ने एक बयान में कहा है कि ऑपरेशन के बाद उनकी हालत में सुधार है। उनकी सितम्बर, 2004 में बाईपास सर्जरी भी हो चुकी है।
गौरतलब है कि हैती में पिछले दिनों हैती में आए विनाशकारी भूकंप के बाद वहां राहत कार्य की देखरेख के लिए क्लिंटन को संयुक्त राष्ट्र का विशेष दूत नियुक्त किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications