यौन उत्पीड़न मामले में आईएएस अधिकारी के खिलाफ होगी जांच
एक अधिकारी ने बताया, "एक राजपत्रित महिला अधिकारी ने लिखित तौर पर वर्ष 2003 बैच के आईएएस अधिकारी और कांकेर जिले के जिलाधिकारी अविनाश चम्पावत के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है।"
अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने आईएएस अधिकारी के खिलाफ जांच का आदेश दिया है।
जांच उच्चतम न्यायालय के दिशा निर्देश के अनुसार की जाएगी। यौन उत्पीड़न मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा, जिसकी प्रमुख एक महिला होगी।
राज्य सरकार ने हाल ही में प्रशासनिक ढांचे में फेरबदल करते हुए चम्पावत सहित दर्जनों आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। चम्पावत को वित्त उपसचिव के तौर पर राज्य सचिवालय में तैनात किया गया है।
चम्पावत से संपर्क नहीं हो पाया लेकिन उनकी पत्नी नेहा चम्पावत जो भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की अधिकारी हैं, ने कहा कि उनके पति को इस मामले में फंसाया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications