अरुणाचल छात्रावास दुर्घटना में मृतकों की संख्या 14 हुई
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को आक्रोशित लोगों ने स्कूल में तोड़-फोड़ की। इसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से 14 शिक्षकों और सहायक कर्मचारियों को वहां से हेलिकॉप्टर के जरिये बाहर निकाला।
एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि शुक्रवार को बचाव कार्यकर्ताओं ने मलबे से दो झुलसे हुए शव बरामद किए। शवों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया,"दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने 14 शवों में से 10 की पहचान कर ली है। चार शवों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।"
गौरतलब है कि ईटानगर से 260 किलोमीटर दूर कुरुं ग कंपी जिले के पालिन में बांस से बने निजी छात्रावास में गुरुवार तड़के करीब एक बजे आग भड़क गई थी।
एक मिशनरी स्कूल डॉन बोस्को में मरने वाले छात्रों की उम्र पांच से 12 के बीच थी। आग भड़कने के समय छात्रावास में 62 छात्र मौजूद थे।
झुलसे हुए आठ छात्रों को इलाज के लिए गुरुवार को विमान से ईटानगर भेजा गया था। स्कूल प्रशासन का कहना है कि बिजली गुल होने पर छात्रों द्वारा मोमबत्ती जलाने से आग लगी। झुलसे हुए लोगों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications