बिल क्लिंटन अस्पताल में भर्ती
वाशिंगटन, 12 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को न्यूयार्क के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
समाचार एजेंसी डीपीए ने स्थानीय मीडिया के हवाले से खबर दी है कि गुरुवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद क्लिंटन को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। क्लिंटन की सितम्बर, 2004 में बाईपास सर्जरी भी हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications