मनसे नेता ने लिखा वेलेंटाइन गीत
मनसे के उपाध्यक्ष वगीश सारस्वत ने वेलेंटाइन डे को लेकर तैयार अपने एल्बम को शनिवार शाम को जारी करने का फैसला किया है।
अपने इस प्रयास से उत्साहित सारस्वत ने कहा, "वेलेंटाइन डे पर लिखा गया गाना मेरी आगामी फिल्म 'जुलूस' से लिया गया है। शुक्रवार को मध्यरात्रि में इसका महूरत है।"
सारस्वत का गीत 'यू आर माई वेलेंटाइन' महान कवि रवींद्रनाथ टैगोर की एक कविता 'अनएंडिंग लव' पर आधारित है।
सारस्वत का मानना है कि प्यार पर किसी राष्ट्र, राजनीति या नीति की सीमाओं का कोई असर नहीं होता। अपने गीत के माध्यम से उन्होंने प्रेम को सदा के लिए अमर करने का प्रयास किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications