आम लोगों के लिए शनिवार से खुलेगा मुगल गार्डन
राष्ट्रपति भवन की प्रवक्ता अर्चना दत्त ने कहा कि हर वर्ष इन्हीं दिनों मुगल गार्डन को एक महीने के लिए आम जनता के लिए खोल दिया जाता है। पिछले साल 5.75 लाख लोग मुगल गार्डन देखने पहुंचे थे।
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने शुक्रवार को इस गार्डन की सैर की।
मुगल गार्डन की सैर के दौरान क्रिश्चियन डायर, क्वीन एलिजाबेथ, आइसबर्ग, सेंचुरी टू जैसे विविध रंगों के मनमोहक फूलों को देखने के बाद राष्ट्रपति ने कहा, "ये सुंदर हैं, हैं न!"।
राष्ट्रपति भवन के अंदर मुगल गार्डन में हर्बल उद्यान, आध्यात्मिक उद्यान, संगीत उद्यान और जैव विविधता उद्यान हैं जिनमें कई तरह के पौधे उगाए गए हैं।
मुगल गार्डन आम लोगों के लिए सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक खोला जाएगा। गार्डन को 11 मार्च तक के लिए खोला जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications