दिल्ली में तेज बारिश से तापमान में गिरावट
दिल्ली में अचानक हुई बारिश से सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ जिससे कुछ स्थानों पर जाम की स्थिति देखी गई। बारिश होने के कुछ मिनट के भीतर ही सड़कों पर यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "दिल्ली में शनिवार सुबह तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। हालांकि, हम यह आशा कर रहे हैं कि शनिवार को आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा और बारिश नहीं होगी।"
राजधानी में दिन में बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया गया। रात और सुबह के समय तापमान में भारी गिरावट होने की संभावना जताई गई है।
दिल्ली में इस सप्ताह अभी तक लगभग 14.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि कुछ दिनों पहले भी हल्की बारिश हुई थी।
कार्यालय से अपने घर लौट रहे अरविंद शर्मा ने बताया, "तेज बारिश के साथ ओले गिरे। बारिश की वजह से सड़कों पर पानी जमा हो गया जिससे मुझे घर लौटने में खासी परेशानी हुई।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications