दिल्ली के शिव मंदिरों में लगा रहा भक्तों का तांता
एक छात्रा शुभ्रा दास ने आईएएनएस को बताया, "महाशिवरात्रि के मौके पर उपवास रखने की रस्म है। अविवाहित महिलाएं सुबह से शाम तक उपवास रखती हैं और भगवान शंकर से अच्छे पति की कामना करती हैं।"
उन्होंने इस अवसर पर शिवलिंग पर दूध, फूल, जल और शहद चढ़ाकर भगवान शंकर की पूजा-अर्चना की।
हिन्दू मान्यता के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शंकर ने देवी पार्वती से विवाह रचाया था।
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालु शिवालयों में शिवलिंग की पूजा-अर्चना करने के लिए लंबी कतारों में खड़े रहे।
एक गृहणी राधा मिश्रा ने कहा, "जप और प्रार्थना के साथ देर रात तक शिवरात्रि मनाई जाती है। मैं सुबह चार बजे जगकर समीप के ही एक शिव मंदिर में प्रार्थना के लिए गई। इस अवसर पर मैंने विशेष तरह के मिठाइयां तैयार कीं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications