मेघायल में कमतर हुआ मुख्यमंत्री का ओहदा : संगमा
पिछले महीने कांग्रेस नेतृत्व वाली मेघालय संयुक्त गठबंधन (मेसंग) सरकार ने कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष फ्राइडे लिंगदोह, राज्य योजना बोर्ड के अध्यक्ष डोंकूपार रॉय और मेघालय आर्थिक विकास परिषद के अध्यक्ष जे.डी.रीम्बाई को मुख्यमंत्री के दर्जे पर पदोन्नत कर दिया।
लिंगदोह को मुख्यमंत्री डी.डी.लापांग का राजनीतिक सलाहकार बनाया गया है।
संगमा ने गुरुवार की रात यहां संवाददाताओं को बताया, "ऐसे समय में जब पूर्वोत्तर का यह राज्य गंभीर वित्तीय संकट से जूझ रहा है, उस समय इस तरह का कदम गैरजरूरी और संवैधानिक परंपराओं का उल्लंघन है।"
मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री संगमा ने दावा किया है कि राज्य सरकार को इन तीनों नेताओं पर अब हर महीने कम से कम 400,000 रुपये खर्च करना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications